Saturday 1 April 2017

योगी आदित्यनाथ

Yogi Adityanath.jpg
उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री
पूर्वा धिकारी अखिलेश यादव
चुनाव-क्षेत्र गोरखपुर
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण
19 मार्च 2017
जन्म 5 जून 1972 (आयु 44 वर्ष)
पंचूड़, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखण्ड
राष्ट्रीयता भारतीय
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
निवास गोरखनाथ मठ, गोरखपुर
धर्म हिन्दू (नाथ सम्प्रदाय)
जालस्थल yogiadityanath.in
योगी आदित्यनाथ (मूल नाम : अजय सिंह बिष्ट; जन्म 5 जून 1972) गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मन्दिर के महन्त[1] तथा राजनेता हैं एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री हैं। इन्होंने 19 मार्च 2017 को प्रदेश के विधान सभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद यहाँ के 21वें मुख्यमन्त्री पद की शपथ ली।[2] वे 1998 से लगातार भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं[3] और 2014 लोकसभा चुनाव में भी यहीं से सांसद चुने गए थे। आदित्यनाथ गोरखनाथ मन्दिर के पूर्व महन्त अवैद्यनाथ के उत्तराधिकारी हैं। ये हिन्दू युवाओं के सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी समूह हिन्दू युवा वाहिनी के संस्थापक भी हैं, तथा इनकी छवि कथित तौर पर एक कट्टर हिन्दू नेता की रही है।[2]

No comments:

Post a Comment